5 अगस्त 2016 - 11:58
हेरात में तालिबान के हमले में 10 लोगों की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने विदेशियों के काफिले पर हमला करके 10 लोगों की हत्या कर दी है

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने विदेशियों के काफिले पर हमला करके 10 लोगों की हत्या कर दी है। जबकि हमले में 5 लोग घायल भी हुए हैं। तालिबान ने अफ़गानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में विदेशियों के एक समूह को निशाना बनाया। अफ़गान गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यह हमला हेरात में चीश्त शरीफ़ में किया गया। विदेशी नागरिकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। विदेशी बामियान से हेरात जा रहे थे जब उन्हें रास्ते में आतंकी हमले का निशाना बनाया गया।